Posts

Showing posts from November, 2019

कुछ यूँ हारा हुआ हूँ

गुमसुम सा हूँ या आज भी चिल्ला रहा हूँ । इस बाज़ार के शोरो-सन्नाटे में बस यूँ ही मारा हुआ हूँ । भागे चला था सिकंदर बनने  भागा भागा फिर वहीं लौट आया हूँ । निकला था समंदर किनारे से बीच समंदर ख़ुद को ही डूबा पाया हूँ । ऐ ज़िंदगी तेरी ये कसौटी से मैं कुछ यूँ हारा हूँ । कि सूखा हुआ गला लेके ख़ुद से ही पूछा जा रहा हूँ  कि गुमसुम सा हूँ या आज भी चिल्ला रहा हूँ ।