कुछ यूँ हारा हुआ हूँ

गुमसुम सा हूँ या
आज भी चिल्ला रहा हूँ ।

इस बाज़ार के शोरो-सन्नाटे में
बस यूँ ही मारा हुआ हूँ ।

भागे चला था सिकंदर बनने 
भागा भागा फिर वहीं लौट आया हूँ ।

निकला था समंदर किनारे से
बीच समंदर ख़ुद को ही डूबा पाया हूँ ।

ऐ ज़िंदगी तेरी ये कसौटी से
मैं कुछ यूँ हारा हूँ ।

कि सूखा हुआ गला लेके
ख़ुद से ही पूछा जा रहा हूँ 

कि गुमसुम सा हूँ या
आज भी चिल्ला रहा हूँ ।

Comments

  1. Jab Tak chilla rahe ho, Zinda ho
    Aur jab tak zinda ho utni hi lambi zindagi bhi hai.
    Jab tak yeh zindagi hai tab tak aisi anokhi Zindagani.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Things I wish I knew

How good are you?